Published :
Follow Us
Rajasthan 4th Grade Cut Off Marks

Rajasthan 4th grade Cut Off 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 4th ग्रेड के 53749 पदों को भरने के लिए राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का प्रश्न पत्र rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अब 4th grade Cut Off 2025 के बारे में जानना चाहते है।

परीक्षा के कठिनाई स्तर, पदों की संख्या और पिछली भर्ती के आधार पर, हमने यहां Rajasthan 4th grade Cut Off 2025: Gen, SC, ST, OBC, EWS कैटेगरी के लिए राजस्थान 4th ग्रेड के संभावित कट ऑफ तैयार की है। जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी सहित अन्य कैटेगरी के लिए RSMSSB ग्रेड 4 कट ऑफ नीचे देख सकते है।

Rajasthan 4th grade Cut Off 2025 – Highlights

ParticularsDetails
Exam NameRSMSSB Grade 4 Exam 2025
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam Dates19 to 21 September 2025
Total Candidates ApplyApproxe 24 Lakh
Appeared Candidates 21.7 Lakh
Result StatusRelease Soon
ArticleRajasthan 4th grade Cut Off 2025
Total Vacancies53,749
Mode of ExamOffline

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड कट ऑफ 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। कट ऑफ मार्क्स वे न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में शामिल होने और भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालिफाई करने के लिए हासिल करने जरूरी होते हैं।

फिलहाल, Rajasthan Grade 4 Cut Off 2025 घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीदवार अपने चयन की संभावना का अनुमान लगाने के लिए अपेक्षित (Expected Cut Off) और पिछले वर्षों के कट ऑफ (Previous Year Cut Off Marks) देख सकते हैं। यह जानकारी आपको यह समझने में मदद करेगी कि चयन प्रक्रिया में आपकी स्थिति कितनी मजबूत है।

राजस्थान ग्रेड 4 कट ऑफ 2025 कैसे चेक करें?

RSMSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) राजस्थान 4th ग्रेड के कट ऑफ मार्क्स PDF फॉर्मेट में जारी करता है, जिसमें सभी केटेगरी के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अंक (Category-wise Passing Marks) का विवरण होता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके राजस्थान ग्रेड 4 कट ऑफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

राजस्थान 4th ग्रेड कट ऑफ चेक करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Rajasthan 4th Grade Result & Cut Off 2025 लिंक खोजें और क्लिक करें।
  4. PDF फाइल डाउनलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी (Category) अनुसार कट ऑफ मार्क्स चेक करें।

Rajasthan 4th Grade Expected Cut Off 2025

विभिन्न स्रोतों और विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार RSMSSB Grade 4 Cut Off 2025 का अनुमान 60 से 90 अंकों के बीच लगाया जा रहा है। नीचे दी गई टेबल में सभी श्रेणियों (Categories) के लिए राजस्थान 4th ग्रेड अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

श्रेणी (Category)अपेक्षित कट ऑफ (Expected Cut Off Marks)
सामान्य (General)85 – 90 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)80 – 85 अंक
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)78 – 82 अंक
अनुसूचित जाति (SC)70 – 75 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST)65 – 70 अंक
दिव्यांग (PWD)60 – 65 अंक

Leave a Comment